डब्ल्यूएफ आई के निलंबन पर संजय सिंह ने दिया ये बयान
नई दिल्ली,24 दिसम्बर 2023 (ए)। रेसलिंग फेडरेशन के नवनिर्वाचन को खेल मंत्रालय ने निलंबित कर दिया है। इस मामले पर अब संजय सिंह ने बयान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं और बृजभूषण शरण सिंह रिश्तेदार नहीं है। इससे पहले बृजभूषण सिंह ने भी यही बयान देते हुए कहा कि मैं राजपूत हूं और संजय सिंह भूमिहार हैं। संजय सिंह के भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बनने के बाद से विवाद देखने को मिल रहा था। इसके बाद पहलवान साक्षी मलिक ने कुश्ती से सन्यास से ले लिया और बजरंग पुनिया ने अपना पदम श्री वापस कर दिया। इसके बाद खेल मंत्रालय एक्शन में आ गया। खेल मंत्रालय ने भारती कुश्ती महासंघ की नवनिर्वाचित संस्था को निलंबित कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur