डमरीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा और क्षेत्र के लोग घूल-धकड़ से निजात पाएंगे
जशपुरनगर 17 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। चरईडॉड़-बगीचा में चल रहे डामरीकरण सड़क निर्माण कार्य प्रगति पर है। विगत दिनों कलेक्टर डॉ. रवि मिाल ने निरीक्षण किया थाऔर कार्य के गुणवाा की जायजा लेकर लोक निर्माण विभाग के कार्यपालन अभियंता, एसडीएओ, उप अभियंता ,ठेकेदार को समय पर सड़क निर्माण के कार्य को पूर्ण करने के निर्देश थे। साथ ही सड़क निर्माण के कार्यो में गुणवाा का विशेष ध्यान रखने के लिए कहा था।
पीडल्यूडी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि चराईडॉड़ से बगीचा सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है। चराईडॉड़ से बगीचा तक डमरीकरण रोड़ निर्माण किया जा रहा है। डमरीकरण होने से लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और क्षेत्र के लोग घुल-धकड़ से निजात पाएंगे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur