बलरामपुर क्षेत्र के आवराझरिया घाट में मिली थी युवती की लाश
बलरामपुर,14 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। 19 नम्बर की शाम कोतवाली बलरामपुर क्षेत्र के आवराझरिया घाट में मिली युवती की लाश के मामले की गुत्थी को सुलझा लिया है.।.पुलिस ने युवती के प्रेमी बैंककर्मी अजित पाठक को गिरफ्तार कर लिया है। बहरहाल पुलिस ने हत्या की इस गुत्थी को सुलझा तो लिया है..लेकिन इस मामले पर पुलिस के द्वारा लीपापोती किये जाने का आरोप भी मृतिका के परिजन लगा चुके है.।.खुद मृतिका के पिता ने एसपी से मिलकर मदद की गुहार भी लगायी थी।
दरअसल अम्बिकापुर के ग्राम सुखरी निवासी 23 वर्षीया पूजा देवांगन की लाश आवराझरिया घाट पर मिली थी…पुलिस को पूजा की लाश के पास से विभिन्न बैंकों के एटीएम कार्ड,1 लाख रुपये का लैंक चेक व मृतिका का आधार कार्ड,पैन कार्ड मोबाइल मिला था..और पुलिस मृतिका के कजे से मिले सामानों के आधार पर जांच कर रही थी.।.पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने फॉरेंसिक एक्सपर्ट की टीम व सायबर सेल की भी मदद ली थी.।.पुलिस ने सायबर सेल द्वारा की गई कॉल डंपिंग के आधार पर उसके प्रेमी अजित से पूछताछ की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।
मृतिका के परिजनों को था संदेह!
बता दे कि मृतिका की हत्या किए जाने का आरोप मृतिका के परिजन शुरू से ही लगाते रहे है..और इस सम्बंध में मृतिका के पिता ने आरोपी और पुलिस के मिलीभगत का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच कराने की मांग एसपी से की थी!..वही इस मामले में कई सुलगते सवाल व मिलीभगत का अंदेशा जाहिर किया जा रहा था..लेकिन देर से आये दुरुस्त आये की कहावत चरितार्थ हो गई है।
एडीशनल एसपी चंद्रेश सिह ठाकुर के मुताबिक आरोपी 30 वर्षीय अजित पाठक रामानुजगंज ग्रामीण बैंक में पदस्थ है..और पूजा देवांगन व आरोपी के मध्य उसके (अजित) के अम्बिकापुर पदस्थापना के दौरान पिछले तीन वर्षों से प्रेम सम्बन्ध थे.।.वही 28 नवम्बर को आरोपी की शादी अन्यंत्र होनी थी…जिससे क्षुध होकर पूजा अजित से मिलने 19 नम्बर को दोपहर में बलरामपुर पहुँची थी..और आरोपी से मिली भी।..इस बीच पूजा अजित पर शादी करने का दबाव बना रही थी…लेकिन यह बात अजित को नागवार गुजरी..और तैश में आकर अजित ने अपनी नेक्सान कार से पूजा को ठोकर मार दी …और कार से नीचे उतरकर मृतिका की नज भी टटोली थी..लेकिन पूजा की मौके पर ही मौत हो गई थी..और अजित मौके पर से फरार हो गया था!..पुलिस ने इस मामले में हत्या व साक्ष्य छिपाने का अपराध दर्ज किया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur