- भाजपा कोरिया जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल के जन्मदिवस अवसर पर
- मंडल अध्यक्ष पटना कपिल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पटना में भर्ती मरीजों को किया फल वितरण
- भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने गए हुए हैं राजधानी
- उनकी अनुपस्थिति में भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिवस अवसर को बनाया यादगार
बैकुंठपुर,13 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी जायसवाल का जन्मदिवस भाजपा नेताओं ने पटना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के बीच फल वितरण कर मनाया,भाजपा जिलाध्यक्ष फिलहाल जिले से बाहर हैं और शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने वह राजधानी गए हुए हैं ऐसे में भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मरीजों को फल वितरण कर उनका जन्मदिवस मनाया।
बता दें की भाजपा मंडल अध्यक्ष पटना कपिल जायसवाल के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने यह आयोजन किया। भाजपा जिलाध्यक्ष कोरिया के जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए इस बार भाजपा नेताओं ने कोरिया के काफी तैयारी की हुई थी लेकिन उनके जन्मदिवस के ही दिन चूंकि नई सरकार भाजपा सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होना था इसलिए उन्हे रायपुर जाना पड़ा और ऐसे में उनकी अनुपस्थिति में कैसे जन्मदिवस मनाया जाए यह भाजपा नेताओं के लिए सोचनीय विषय हो गया था इसलिए भाजपा नेताओं ने उनके जन्मदिवस को यादगार बनाने के लिए मरीजों के बीच फल वितरण करने का निर्णय लिया और उनकी लंबी उम्र की कामना की।बता दें की भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाजपा ने दो विधानसभाओं में जीत दर्ज की है और आज भाजपा पांच साल बाद पुनः सत्ता में वापसी कर पाई है। भाजपा जिलाध्यक्ष का यह जन्मदिवस इसलिए भी भाजपा नेताओं के लिए ख़ास था। मरीजों को फल वितरण करने के दौरान मंडल अध्यक्ष पटना कपिल जायसवाल,कूड़ेली मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र साहू,पटना मंडल महामंत्री राम राजवाड़े,अंचल राजवाड़े,सत्यम साहू, अरुण राज, मनीष साहू,अंशु देवांगन, आशीष सोनी, सागर टुंडे, सुमित अग्रहरी, नामित, राहुल, आशीष साहू, विशाल, छोटू रजक, नितिन सोनी, राजा खान, सौरभ सोनी, निखिल सोनी, रोशन, राहुल रजक सहित बी एम ओ बलवंत सिंह डॉक्टर अविनाश सिंह सहित अस्पताल के अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur