बलरामपुर,04 दिसम्बर 2023 (घटती-घटना)। संयुक्त जिला कार्यालय भवन के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री रिमिजियुस एक्का की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक 06 दिसम्बर 2023 दिन बुधवार को दोपहर 12ः00 बजे से आयोजित की गई है। बैठक में लेक स्पॉट का नये सिरे से सर्वेक्षण एवं चिन्हांकित कर सुधार, खराब एवं गड्डे युक्त सड़कों को मरम्मत, सड़क दुर्घटनाओं के कारणों को पहचानना और उसका अध्ययन, मोटर व्हेकिल एक्ट का उल्लंघन करने पर कार्यवाही हेतु निर्देश, जिले में निर्माणाधीन सड़क में प्रगति लाकर जल्द से जल्द पूर्ण करने, दुर्घटना वाले क्षेत्र में चिकित्सा सुविधा प्रदान करने व दुर्घटना ग्रस्त क्षेत्र में सांकेतिक बोर्ड एवं रेडियम लगाने, ड्रायविंग लायसेंस निलंबन/निरस्तीकरण, स्कूलों में सड़क सुरक्षा जागरूकता शिक्षा का क्रियान्वयन, जिले में आवारा पशुओं को सड़क मार्ग से हटाने की व्यवस्था तथा कार्यवाही व पिछली बैठक को दिए गए निर्देशों का पालन प्रतिवेदन एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा अन्य बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी। कलेक्टर श्री एक्का ने समिति के सदस्यों को निर्धारित तिथि व समय में एजेण्डा बिंदु की जानकारी सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur