Breaking News

खड़गवां@सांसद ज्योत्सना चरणदास महन्त का खड़गवां में हुआ भव्य स्वागत

Share

खड़गवां 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। महापौर कंचन जायसवाल, बरिष्ठ कांग्रेसी अशोक कुमार, श्रीवास्तव ओमकार नाथ पांडेय एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा सांसद महंत का आत्मीय स्वागत किया गया, नगर पालिका चुनाव बैकुंठपुर व शिवपुर चरचा एक दिवसीय प्रचार में कोरबा लोकसभा सांसद ज्योत्सना चरणदास महन्त का कोरिया प्रवास था, सांसद के साथ सूरज महन्त का आगमन भी शिवपुर चरचा व बैकुंठपुर में प्रचार प्रसार एवं रोड शो के पश्चात खड़गवां विकास खंड के विश्राम गृह में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने के विश्राम गृह में रूकी, जहा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा भब्य स्वावत किया गया, इस दौरान चिरिमिरी नगर निगम की महिला महापौर श्रीमती कंचन जायसवाल ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया, इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अशोक श्रीवास्तव, ओमकार नाथ पांडेय, ब्लांक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के मनोज कुमार साहू व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे है। पत्रकारों ने सांसद श्रीमती महन्त से पूछा कि चुनाव प्रचार कर बैकुंठपुर से आ रही है वहाँ की क्या स्थिति हैं तो उन्होंने कहा कि वहाँ की स्थिति ठीक हैं, हम चुनाव जीतेंगे इस पर पत्रकार ने पूछा कि कल प्रभारी मंत्री शिव डहरिया का विरोध क्यों वहाँ के लोगों ने किया, जिसपर श्रीमती महन्त ने कहा कि इस तरह की बात नहीं है वो कुछ जल्द बाज़ी में थे आज हमारा रोड शो बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव के साथ था और जनता ने हमारा भब्य स्वागत किया है, ट्रेन परिचालन के सवाल पूछे जाने पर की पूरे भारत में ट्रेने चल रही हैं मगर चिरिमिरी की एक ट्रेन नहीं चल रही हैं, जिसके कारण यहाँ की जनता बहुत परेशान हैं आप कोरिया कोरबा जिले की सांसद हैं, इस पर श्रीमती महन्त ने कहा कि मैं तो सदन में ट्रेन के लिए आवाज उठाई थी, किस कारण परिचलन प्रारम्भ नहीं हुआ इसके लिए अब जोर लगाना पड़ेगा, कांग्रेसी नेता व पूर्व पार्षद बलदेव दास की पुत्री की चित्रकला की प्रशंसा भी हुई, इस दौरान महापौर कंचन जायसवाल चिरिमिरी, पार्षद शिवांश जैन, प्रेमशंकर सोनी, जनपद उपाध्यक्ष भुनेश्वर साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अध्यक्ष मनोज साहू व बरिष्ठ कांग्रेसी ओमकार पाण्डे, धनेन्द्र पाण्डे, बल्देव दास, राजमुखर्जी के साथ अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मौजूद रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply