Breaking News

कांकेर@नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम

Share


रेलवे ट्रैक को उड़ाने के लिए लगाया था टिफिन बम


कांकेर,23 नवम्बर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कांकेर जिले में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत करते हुए रेलवे ट्रैक को उड़ाने की बड़ी साजिश रची थी। लेकिन नक्सलियों द्वारा साजिश को अंजाम देने से पहले ही सुरक्षा बल के जवानों ने नाकाम कर दिया। नक्सलियों ने बड़ी साजिश के तहत रेलवे ट्रैक पर कुकर बम लगा दिया था और रेल लाइन को उड़ाने की तैयारी में थे, लेकिन इससे पहले ही बीएसएफ के जवानों ने रेलवे ट्रैक से बम बरामद कर डिफ्यूज कर दिया है। बता दें, ग्राम कोसरोडा रेल्वे ब्रिज पर करीब 3 किलो का कुकर बम लगाया गया था। हालांकि बीएसएफ जवानों की सूझबूझ से बड़ा हादसा होते-होते बच गया, कांकेर पुलिस अधीक्षक निधि ने पूरी घटना की जानकारी दी है।


Share

Check Also

अंबिकापुर@गाय-बैलों को हडिय़ा और घुघरी खिलाकर मनाया सोहराई पर्व, जूठा प्रसाद मानकर ग्रहण करते हैं परिवार के लोग

Share दीपावली के दूसरे दिन निभाई जाती है सदियों पुरानी परंपरा, पशुधन की पूजा से …

Leave a Reply