Breaking News

बैकुण्ठपुर @भाजपा का आरोप,कांग्रेस का कार्यकाल अंग्रेजों के कार्यकाल जैसा

Share

प्रदेश की रेत बेचकर उ.प्र भेज रहे चुनाव में पैसा,सरकार भ्रस्टाचार में है मशगूलःरामविचार

बैकुण्ठपुर 12 दिसम्बर 2021 (घटती-घटना)। कोरिया जिले के दो नगरपालिकाओं में भाजपा के पक्ष में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय व नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे। दोनों ही राज्य सरकार पर जमकर बरसे और सरकार पर कई आरोप भी लगाए। साथ ही मंच से जमकर चलाया गया शब्दों के बाण, इस बाण में कितने लोग होते हैं घायल यह तो नतीजा बताएगा। पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चुनाव में अब साफ दिखने लगा है, और अब गहमागहमी का माहौल पकड़ चूका है क्योकि समय काफी कम है प्रत्याशियों को मतदाताओं को अपनी ओर करने के लिए काफी ताकत मैदान में झोकनी पड़ेगी तब जाकर मतदाता उनके तरफ मत कर पाएंगे। मतदाताओं के अंदर भी कई तरह की बातें चल रही हैं खासकर कोरिया जिले में तो इस 3 साल में शांति कम अशांति का माहौल ज्यादा देखा गया है अब यह अशांति किसने फैलाई क्यों फैली यह जनता जानती है।
भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने जिला मुख्यालय बैकुंठपुर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार अंग्रेजों की तरह सत्ता संचालन कर रही है और वह फुट डालो और राज करो कि नीति पर चल रही है, जिले का विभाजन इसका प्रमाण है जिसके कारण जिलेवासियों में ही फुट पैदा हो गई है, सरकार ने अपने घोषणापत्र के वादों को ही पूरा नहीं किया और अपने किये सभी वादे सरकार भूल चुकी है, प्रदेश आज चारागाह बना दिया है सरकार ने, बिना लेनदेन कोई काम कहीं नहीं हो रहा है,सरकार के 3 साल के कार्यकाल में सरकार ने कुछ नहीं किया और अब चुनाव में फिर घोषणा लेकर सरकार वोट मांग रही है, 11 लाख गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास से हांथ धोना पड़ गया है और अब ऐसे लोगों के घर का सपना भी टूट चुका है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर को पालिका चुनावो से ही समर्थन मिलेगा और भाजपा की जीत होगी।

रेत बेचकर उत्तरप्रदेश पैसा भेज रही सरकार

नगरपालिका चुनाव प्रभारी पूर्व गृह मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि सरकार प्रदेश का रेत बेचकर उत्तरप्रदेश भेज रही है और प्रदेश में भ्रस्टाचार भी चरम पर है, उन्होंने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि भूपेश बघेल ने आदिवासियों का रहना मुश्किल कर दिया है, इतना बुरा हाल कभी नहीं था प्रदेश में, मुख्यमंत्री पद की लड़ाई इनके पार्टी में इनकी अपनी लड़ाई थी और केवल उसी कारण कोरिया जिले का विभाजन कर कोरिया को तहस नहस कर दिया गया जबकि कोरिया जिले को मुख्यमंत्री की लड़ाई से कोई लेना देना नहीं था, कोरिया जिले को तहस नहस करके चुनाव लादा गया है, उन्होंने यह भी कहा कि झंडा भले कांग्रेस का लगाना लेकिन मौका चूकना नहीं मतदाता भाइयों बहनों, वहीं उन्होंने घड़ी चौक पर घड़ी की जगह घड़ा देखकर भी तंज कसा और कहा कि घड़ी चौक पर घड़ा रखा है और उसमें कबूतर हैं।

भाजपा के कई दिग्गज आज पहुंचे प्रचार अभियान के दौरान

कोरिया जिले के नगरीय निकाय चुनावों में भाजपा की जीत दर्ज हो सके इसके लिए आज भाजपा के कई दिग्गज जिला मुख्यालय पहुंचे और पैदल मार्च कर मतदाताओं से भाजपा प्रत्यासी के पक्ष में मतदान करने की उनके द्वारा अपील की गई,आज प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, पूर्व गृहमंत्री पूर्व राज्यसभा सांसद रामविचार नेताम,पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा,अनुराग सिंहदेव सहित कई दिग्गज आमसभा और रैली में शामिल रहे वहीं पूर्व मंत्री भइयालाल राजवाड़े भी इस दौरान मौजूद रहे,एक तरह से पूर्व भाजपा सरकार के कई दिग्गज चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने आज पहुंचे।

सभास्थल के समीप से आ रही बदबू पर भी भडके नेताम

सभा स्थल के पास स्थित सार्वजनिक शौचालय से आ रही बदबू पर भी रामविचार नेताम भड़के और शहर की सफाई पर अपनी नाराजगी जाहिर की।

जिला विभाजन रहा सभा का मुख्य मुद्दा

आज भाजपा की आम सभा मे जिला विभाजन ही भाजपा का मुख्य चुनावी मुद्दा रहा, सभी ने जिले विभाजन सहित जिले के साथ क्षेत्र विभाजन में हुए अन्याय के लिए मुख्यमंत्री सहित संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक पर आरोप लगाये।


Share

Check Also

बलरामपुर@ बलरामपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Share 12 घंटे में 22 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,वर्षों से फरार आरोपी भी पकड़ेबलरामपुर,01 जून 2026 …

Leave a Reply