Breaking News

कोरबा,@पेड़ न्यूज पर कार्यवाही के लिए एमसीएमसी की बैठक आज

Share

कोरबा,13 नवम्बर 2023 (घटती-घटना)। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सौरभ कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय अनुप्रमाणन एवं मीडिया अनुवीक्षण समिति की बैठक 14 नवम्बर को आयोजित होगी। समिति में एक बार फिर मीडिया अनुवीक्षण इकाई द्वारा प्रस्तुत पेड न्यूज के मामलों को रखा जाएगा। अनुवीक्षण इकाई द्वारा विगत सप्ताह में समाचार पत्रों में प्रकाशित पेड़ समाचारों और वेबपोर्टल न्यूज़ सहित अन्य माध्यमों में किसी प्रत्याशी विशेष के पक्ष में बनाये जा रहे माहौल और विधानसभा निर्वाचन-2023 अंतर्गत मतदाताओं को प्रभावित करने वाले मामलों को चिन्हित किया गया है। इसके साथ ही एक ही जैसे समाचारों को भी प्रकरण में शामिल करते हुए प्रस्तुत किया गया है। समिति के अध्यक्ष कलेक्टर है और उनकी अध्यक्षता में यह बैठक 14 नवम्बर को रखी गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार

Share करम्हा गांव की घटना, पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज-संवाददाता-अम्बिकापुर,03 अगस्त 2026 …

Leave a Reply