महासमुंद ,30 अक्टूबर 2023 (ए)। चुनाव के मद्देनजर चेकिंग अभियान के दौरान महासमुंद पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ट्रक से बड़ी मात्रा में साड़ी जब्त किया है। जब्त की गई साडि़यों की कीमत 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। मामला सिंघोड़ा थाना क्षेत्र का है।मिली जानकारी के अनुसार, जिले के सिंघोड़ा थाना क्षेत्र के रेहटीखोल जांच नाका में पुलिस की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। जांच के दौरान ओडिशा की ओर से आ रही आयशर ट्रक क्र.रू॥ 04 रुश्व 5608 से पुलिस ने 16 हजार नग साड़ी बरामद किया।इसके बाद पुलिस ने ट्रक चालक से इन साडि़यों के संबंध में दस्तावेज मांगा, पर ड्राइवर ने कोई वैध दस्तावेज नहीं दिया. इस पर पुलिस ने झारखंड निवासी सहदेव राना को गिरफ्तार कर लिया. वहीं जब्त की गई साड़ी की कुल कीमत करीब 1 करोड़ रुपए बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक, ये साडि़यां झारखंड के चिरकुंडा धनबाद से सूरत ले जाया जा रहा था।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur