Breaking News

भानुप्रतापपुर/कांकेर @भाजपा प्रत्याशी की प्रचार सामग्री जब्त

Share


भानुप्रतापपुर/कांकेर ,12 अक्टूबर 2023 (ए)।
छत्तीसगढ़ में आचार संहिता लगते ही प्रशासन और चुनाव आयोग सक्रिय हो गई है. दुर्गुकोंदल थाना क्षेत्र में आज जांच दल ने बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त किया है. बताया जा रहा कि यह प्रचार सामग्री अंतागढ़ विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी विक्रमदेव उसेंडी की थी.मिली जानकारी के मुताबिक, प्रचार सामग्री अंतागढ़ से पखांजूर ले जाई जा रही थी, जो अंतागढ़ विधानसभा प्रत्याशी विक्रमदेव उसेंडी की थी. जांच दल ने वाहन की अनुमति एवं सामग्री की रसीद नहीं होना पाया. इसके चलते बिना अनुमति परिवहन कर रहे भाजपा की प्रचार सामग्री और वाहन को जब्त कर दुर्गूकोंदल थाना लाया गया. यह कार्रवाई टीम प्रमुख कोसरे खंड शिक्षा अधिकारी ने की.


Share

Check Also

कोरिया@ पहली बारिश में बह गई नहर…आश्रम में मिली गली हुई ईंटें जिला पंचायत अध्यक्ष के निरीक्षण में खुली विकास कार्यों की परतें

Share ग्रामीणों की शिकायतों ने खींचा ध्यान,मौके पर पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित राम पैकरा …

Leave a Reply