इलाज कराने पहुंची और इंजेक्शन लगाने के बाद हो गई मौत
जांजगीर चांपा,30 सितम्बर 2023 (ए)। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में एक महिला की मौत झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही के कारण हो गई। जिले के नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर से इंजेक्शन लगवाने के बाद महिला तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। मृतक महलिा की पहचान किरन ताम्रकार के रूप में हुई है। महिला की मौत के बाद परिजनों ने झोलाछाप डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की गई है। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद झोलाछाप डॉक्टर फरार है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कन्हाईबंद के रहने वाले राकेश ताम्रकार पत्नी किरन ताम्रकार के साथ गुरुवार की शाम करीबन चार बजे नैला रेलवे स्टेशन पर बने गणेश की मूर्ति देखने आए हुए थे। गणेश भगवान के दर्शन कर अपने घर जा रहे थे तभी किरन ने अपने पति को बुखार होने की जानकारी दी। जिसके बाद वे दोनो नैला के दर्री पारा में झोलाछाप डॉक्टर सुनील प्रधान के क्लीनिक गए और इंजेक्शन लगवा लिया। इंजेक्शन लगाने के बाद किरन की तबीयत खराब होने लगी तभी उसे उपचार के लिए जि ला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur