Breaking News

महिला आरक्षकों के लिए पुलिस मुख्यालय से आई स्कूटी

Share

बैकु΄ठपुर 20 सितम्बर 2021 (घटती-घटना)। महिला संबंधी अपराधों के त्वरित निकाल के लिए पुलिस मुख्यालय द्वारा महिला हेल्प डेस्क के अधिकारी एवं कर्मचारियों को जिलेवार स्कूटी प्रदाय की गई है जिसमें कोरिया जिले को कुल 10 नग स्कूटी भेजी गई है। उक्त समस्त स्कूटी को पुलिस कप्तान ने थानावार आबंटन किया है, जिनमे से थाना मनेंद्रगढ़, चिरमिरी एवं बैकुंठपुर को दो-दो स्कूटी व थाना खंडगवा, झगराखाण्ड, पटना एवं चरचा को एक-एक स्कूटी प्रदाय की गई है। जिसे आज पुलिस अधीक्षक कोरिया संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया है। एसपी संतोष कुमार सिंह ने पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी सर को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि इससे बहुत से कार्य एवं अपराधों का निपटारा करने में आसानी होगी।


Share

Check Also

बैकुंठपुर@ एयर कंडीशनर के कॉपर पाइप चोरी का खुलासा या अधूरी पटकथा?

Share देवेन्द्र रजक से लेकर कबाड़ी नेटवर्क तक,कोरिया पुलिस की कहानी पर उठ रहे सवाल…कोरिया …

Leave a Reply