Breaking News

अम्बिकापुर@पोस्ट मैट्रिक छात्रवृçा वर्ष 2022-23 हेतु बैंक खाते का आधार सीडिंग कराना अनिवार्य

Share

अम्बिकापुर,15 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के पोस्ट मैट्रिक छात्रवृçा कॉलेज स्तर का पंजीयन, स्वीकृति एवं भुगतान विभागीय पोर्टल के माध्यम से किया जा रहा है। पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित छात्रवृçा का भुगतान किया जा रहा है। जिसमें विद्यार्थियों का बैंक खाते का आधार से सीडिंग कराना है।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2022-23 में पोस्ट मैट्रिक भुगतान हेतु ऑनलाईन पोर्टल पर आधार सीडिंग हेतु 8 सितंबर की स्थिति लंबित पाए गए संबंधित विद्यार्थी तत्काल अपना व्यक्तिगत बैंक खाता को आधार सीडिंग कराकर शैक्षणिक संस्था को सूचित करें। आधार सीडिंग नहीं होने की दशा में छात्रवृçा भुगतान किया जाना संभव नहीं होगा।


Share

Check Also

सूरजपुर@जिला प्रशासन और निकोन छत्तीसगढ़ की संयुक्त पहल, दो दिवसीय फोटोग्राफी कार्यशाला संपन्न

Share विद्यार्थियों ने सीखी आधुनिक कैमरा तकनीक और वीडियोग्राफी की बारीकियां -संवाददाता-सूरजपुर,24 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। …

Leave a Reply