अंबिकापुर,14 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। डिवाइडर से हुई टक्कर में मोटरसाइकिल सवार घायल मजदूर की मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने बताया बलरामपुर जिले के शंकरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम डीपाडीह निवासी रूपेश बुनकर पिता सरजू बुनकर 20 वर्ष वॉटर पार्क के पास रहकर मजदूरी करता था। गुरूवार की सुबह लगभग आठ बजे वह मोटरसाइकिल से नया बस स्टैंड की तरफ जा रहा था, इसी दौरान डिवाइडर से टकरा गया। घायल मजदूर को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था, यहां सुबह नौ बजे उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur