Breaking News

अंबिकापुर@शादी का झांसा देकर शिक्षिका से बलात्कार करनेवाला सहायक जनसूचना अधिकारी गिरफ्तार

Share

अंबिकापुर,07 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। शिक्षिका से बलात्कार के मामले में गांधीनगर पुलिस ने एमसीबी जिले के जनसंपर्क विभाग के सहायक जन सूचना अधिकारी को गिरफ्तार किया है। ये शादी सुदा होने के बावजूद भी अपने आप को कुंआरा बताकर शिक्षिका से दोस्ती कर शादी करने का झांसा देकर वर्ष 2017 से बलात्कार करता था। शादी करने से इंकार करने पर पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट गांधीनगर थाना में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार सूखसागर सिंह एमसीबी जिले के जनसंपर्क विभाग के सहायक जन सूचना अधिकारी के पद पर कार्यरत है। वह पूर्र्व में अंबिकापुर में जनसंपर्क विभाग में कार्यरत था। इस दौरान वर्ष 2017 में इसकी पहचान एक शिक्षिका से हुई। सूखसागर पूर्व से शादी सुदा है इसके बावजूद भी अपने आप को शिक्षिका से कुंआरा बताकर उससे शादी करने का सांझा दिया था। इस दौरान वह कई बार शिक्षिका से बलात्कार की घटना को अंजाम दिया। शिक्षिका जब शादी करने के लिए उसपर दबाव डाला तो वह शादी करने से इंकार कर दिया। इसके बाद पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट 2 सितंबर को गांधीनगर थाने में दर्ज कराई थी। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को एमसीबी जिले से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376, 2 (ढ़) के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply