Breaking News

अंबिकापुर@आईपीएस भावना गुप्ता को मिला प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार

Share

अंबिकापुर 01 सितम्बर 2023 (घटती-घटना)। सरगुजा व सूरजपुर के पूर्व एसपी भावना गुप्ता जो कि अभी बेमेतरा जिले में पदस्थ हैं उनहें प्रतिष्ठित 40 अंडर 40 आईएसीपी अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। जो हर साल दुनिया भर में पुलिस सेवा में 40 अधिकारियों को दिया जाता है। इसके साथ ही भावना गुप्ता यह सम्मान पाने वाली राज्य की पहली महिला आईपीएस बन गई हैं। यह पुरस्कार एसपी सूरजपुर और एसपी सरगुजा के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उनके उत्कृष्ट कार्य और नेतृत्व के लिए दिया गया है। विशेष रूप से महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में अन्य महिला केंद्रित पहलों के बीच 2000 से अधिक आदिवासी लड़कियों को व्यापक आत्मरक्षा में प्रशिक्षित करने के लिए यह सम्मान किया गया।  


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply