Breaking News

लखनपुर@जिला शिक्षा अधिकारी ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय के प्रधान पाठक दीपेंद्र सिंह को मूल पदस्थापना में किया वापस आदेश हुआ जारी

Share

लखनपुर,29 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। लखनपुर स्वामी आत्मानंद शासकीय उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय लखनपुर प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक दीपेंद्र सिंह के द्वारा अतिरिक्त पाठ्यक्रम विद्यालय में चलाया जा रहा था जिसकी खबर बड़ी प्रमुखता से प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशित होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी को जांच के निर्देश दिए थे। जांच टीम लखनपुर स्वामी आत्मानंद विद्यालय पहुंची और जांच करते हुए जांच प्रतिवेदन अग्रिम कार्रवाई हेतु जिला शिक्षा अधिकारी को भेजा गया। जांच प्रतिवेदन के अनुसार अतिरिक्त पुस्तक क्रय संबंधित मामले में निष्कर्ष के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे ने प्रधान पाठक दीपेंद्र सिंह को उनके मूल पद स्थापना शासकीय प्राथमिक शाला भण्डारपारा बेलदगी विकासखंड लखनपुर करने का आदेश जारी किया है।


Share

Check Also

रायपुर@जल संसाधन विभाग में 15 अभियंताओं के हुए तबादले

Share रायपुर,24 अक्टूबर 2026। जल संसाधन विभाग ने प्रशासकीय दृष्टिकोण से 15 अभियंताओं का स्थानांतरित …

Leave a Reply