Breaking News

अंबिकापुर,@करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत,चार दिन पूर्व ही पत्नी की हुई थी मौत

Share

अंबिकापुर,24 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। विद्युत कनेक्शन जोडऩे के दौरान एक ग्रामीण करंट की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सबसे दुख की बात यह है कि मृतक की पत्नी की मौत चार दिन पूर्व ही बीमारी से हुई थी। चार दिन के अंदर पति-पत्नी की मौत हो जाने से परिवार में शोक का माहौल है।
जानकारी के अनुसार सूधन राम पिता स्व. अंधा मझवार लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम चांदो का रहने वाला था। चार दिन पूर्व बीमारी से इसकी पत्नी की मौत हो गई थी। घर में शोक का माहौल था। वहीं गुरुवार की शाम को सूधन घर के बाड़ी में विद्युत प्रवाहित तार से कनेक्शन कर रहा था। इस दौरान तरंगित एक तार नीचे गिरने से वह संपर्क में आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की 7 वर्षीय बेटी देवमुनिया ने घटना की जानकारी गांव के पूर्व सरपंच सहित अन्य लोगों को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply