Breaking News

अंबिकापुर,@व्हीआईपी ड्यूटी कर वापस लौट जा रहे एएसआई सडक¸ दुर्घटना में घायल

Share

अंबिकापुर,23 अगस्त 2023 (घटती-घटना)। व्हीआईपी ड्यूटी कर मंगलवार की शाम स्कूटी से घर लौट रहे एएसआई को संजय पार्क के पास ट्रैक्टर ने टक्कर मार दिया। दुर्घटना में एएसआई घायल हो गया और उसकी स्कूटी क्षतिग्रस्त हो गई। मामले में पुलिस ने दुर्घटनाकारी वाहन को जत कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मनोज उपाध्याय शहर के तकिया रोड का रहने वाला है और कोतवाली में एएसआई के पद पर कार्यरत है। मंगलवार को व्हीआईपी ड्यूटी लगी थी। शाम को ड्यूटी खत्म कर एएसआई स्कूटी से घर वापस जा राहा था। रास्ते में संजय पार्क के पास ट्रैक्टर क्रमांक सीजी 15 डी डल्यू 8237 ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में एएसआई गंभीर चोटें आई है। एएसआई के साला अविनाश तिवारी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस दुर्घटनाकारी वाहन को जत कर कार्रवाई शुरू कर दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply