Breaking News

अम्बिकापुर,@सर्पदंश से पीडि़त बालक की मौत

Share

अम्बिकापुर,20 अगस्त 2023 (घटती घटना) दोस्त के साथ खेत में जा रहे बालक को रास्ते में सांप ने दंश लिया। परिजन परिजन उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार विरधन नगेशिया पिता भुवनेश्वर नगेशिया उम्र 6 वर्ष बलरामपुर जिले के सामारी थाना क्षेत्र के ग्राम कुम्दाग का रहने वाला था। वह 18 अगस्त की सुबह अपने 12 वर्षीय दोस्त के साथ खेत में जा रहा था। रास्ते में नदी के पास उसे जाड़ा सांप ने दंश लिया। सांप के दंशते ही बालक अचेत हो गया। उसके साथी दौडक¸र दोस्ते के पिता को घटना की जानकारी दी। परिजन पहुंचे और उसे इलाज के लिए कुसमी अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply