अंबिकापुर, 16 अगस्त 2023 (घटती घटना) 9 अगस्त की रात को एक युवक ने सो रहे अपने पिता की लाठी डंडे से बेदम पिटाई कर दी। गंभीर रूप से घायल पिता को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार लोहर नागवंशी उम्र 60 वर्ष सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम ढोड़हा का रहने वाला था। 9 अगस्त की रात को वह पत्नी लोदी बाई के साथ सोया था। रात करीब 10 बजे इसका बड़ा बेटा रूकसाय कमरे में आया और अचानक लाठी डंडे से पिता पर हमला कर दिया। इसेस वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन बीच बचाव कर उसे इलाज के लिए सीतापुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
Check Also
अम्बिकापुर@महामाया पहाड़ पर मिली महिला की सड़ी गली लाश
Share -संवाददाता-अम्बिकापुर,25 जुलाई 2026 (घटती-घटना)। शहर के महामाया पहाड़ पर महिला की सड़ी गली लाश …
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur