अंबिकापुर, 16 अगस्त 2023 (घटती घटना)एक किशोरी अज्ञात कारण से कीटनाशक सेवन कर ली थी। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कुसुम पिता अमरेश्वर उम्र 16 वर्ष लुंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरडीह की रहने वाला थी। 28 जुलाई को कुसुम के माता-पिता खेत में काम करने गए थे। शाम को वापस लौटे तो कुसुम उल्टी कर रही थी। पूछने पर उसने बताई की कीटनाशक सेवन कर ली हूं। परिजन उसे इलाज के लिए लुंड्रा अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान 15 अगस्त को उसकी मौत हो गई।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur