Breaking News

अंबिकापुर@पुलिस ग्राउंड में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का हुआ फाइनल रिहर्सल

Share


उपमुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव होंगे समारोह के मुख्य अतिथि

अंबिकापुर 13 अगस्त 2023/
जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का फाइनल रिहर्सल रविवार को पुलिस ग्राउंड में सम्पन्न हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री श्री टीएस सिंहदेव ध्वजारोहण करेंगे व परेड की सलामी लेंगे। इस वर्ष आजादी के अमृत महोत्सव की समाप्ति के अवसर पर समारोह हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया जाएगा।
रविवार को हुए रिहर्सल में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए अपर कलेक्टर श्री टीसी अग्रवाल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के बाद परेड की सलामी ली गई। जिला पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बल के जवानों द्वारा आकर्षक मार्चपास्ट एवं परेड का प्रदर्शन किया गया।
मुख्य अतिथि की भूमिका निभाते हुए श्री अग्रवाल सहित नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला द्वारा सफेद जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया गया। इसके साथ ही समारोह के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम का अभ्यास किया गया तथा स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का अभ्यास किया गया।  इस दौरान वीवीआइपी, वीआईपी, शहीदों के परिजनों, मीडिया तथा आमजनों के बैठक व्यवस्था, प्रवेश, वाहन पार्किंग आदि की जानकारी ली गयी और संबंधितों को बेहतर व्यवस्था हेतु निर्देशित किया गया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply