Breaking News

अंबिकापुर@सर्पदंश से ग्रामीण की मौत

Share


अंबिकापुर,12 अगस्त 2023 (घटती घटना) खेत में हल चलाने के मेड़ पर खरे युवक को सांप ने दंश लिया। परिजन उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती करवाया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार भजन राम पिता मोहर साय उम्र 50 वर्ष बरियों का रहने वाला था। वह 12 अगस्त की सुबह अपने चाचा रामचरण के खेत में हल चला रहा था। हल चलाने के बाद वह खेत के मेड़ पर खड़ा था तभी सांप ने उसे दंश लिया। वह दौडक¸र घर पहुंचा और घटना की जानकारी परिजन को दी। परिजन उसे इलाज के लिए बरियों अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने उसकी स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply