Breaking News

अंबिकापुर@संस्कृति, परंपराओं को संरक्षित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है विश्व आदिवासी दिवस

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम सीतापुर स्टेडियम ग्राउंड में बुधवार को आयोजित किया गया है। कार्यक्रम में प्रदेश के मु यमंत्री भूपेश बघेल, कांग्रेस की प्रभारी कुमारी शैलजा, कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, उपमु यमंत्री टीएस सिंह देव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, सप्तगिरि उल्का सहित कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को सर्किट हाउस में खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर बताया कि विश्व आदिवासी दिवस कार्यक्रम आदिवासियों की संस्कृति, परंपराओं को संरक्षित, विकसित करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण है। छत्तीसगढ़ सरकार ने इस दिवस को शासकीय आयोजन में शामिल कर अवकाश घोषित किया और त्योहार मनाने का अवसर दिया, जो पूर्ववती सरकार नहीं कर पाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार आदिवासियों की परंपरा, सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने, संवारने का काम कर रही है। उन्होंने कहा भाजपा आदिवासी विरोधी है, इनकी सोच कभी आदिवासियों के हित में नहीं हो सकती, इसलिए राज्यपाल से बिल पास नहीं होने दे रही है। प्रदेश की भूपेश सरकार ने सरगुजा व बस्तर में आदिवासियों की मांग पर पेशा कानून लागू कर उनकी मांग को पूरा किया। वनांचल क्षेत्र में रहने वाले आदिवासी समुदाय के आर्थिक तरक्की के लिए 67 प्रकार के लघु वनोपज की खरीदी कर आदिवासियों को सशक्त बनाया। इनके संग्रहण एवं विपणन के लिए सरकार ने 1000 करोड़ से ज्यादा का प्रावधान रखा है। पूर्ववर्ती रमन सरकार ने महुआ का पेड़ काटने का आदेश दिया, हमने इसे आर्थिक समृद्धि का साधन बनाया, जिस कारण आज सरगुजा और बस्तर का महुआ विदेश में 100 रुपये किलो से अधिक दर पर बिक रहा है। उन्होंने बताया कि विश्व आदिवासी दिवस पर सीतापुर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों से मुलाकात व कई बड़ी घोषणाएं करेंगे, जो आदिवासियों के विकास में मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने कहा सरकार ने विशेष जनजाति कोरवा, पंडो को सीधी भर्ती के माध्यम से विकास की मुख्यधारा में जोड़ा है। कुछ जनजातियों के मात्रात्मक त्रुटि में सुधार करवा कर उन्हें लाभ दिलाने की पहल की है। मुख्यमंत्री सम्मान निधि का 10 हजार रुपये प्रत्येक ग्राम पंचायत के खाते में ट्रांसफर करवा विकास का मार्ग प्रशस्त किया जा रहा है। प्रेस वार्ता के दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्यामलाल जायसवाल, आदित्य भगत, पार्षद दीपक मिश्रा, लालचंद यादव, परवेज आलम गांधी, विक्रम जैन सहित अन्य मौजूद थे।

लोकतंत्र में सबको चुनाव लडऩे का है अधिकार

प्रेसवार्ता कर चुनाव लडऩे की दावेदारी अनुचितबीते मंगलवार को अंबिकापुर में प्रेसवार्ता आयोजित कर सीतापुर जनपद अध्यक्ष शांति देवी द्वारा सीतापुर विधानसभा से की गई दावेदारी व 20 वर्ष का कार्यकाल होने के बाद बाहरी प्रत्याशी का लगाए गए आरोप के प्रश्न पर मंत्री अमरजीत भगत ने कहा लोकतंत्र में सबको चुनाव लडऩे का अधिकार है। पार्टी से टिकट की मांग अनुशासन में रहकर करें। प्रेसवार्ता कर दावेदारी जताना उचित नहीं है। उन्होंने कहा बात बाहरी प्रत्याशी की तो देश-प्रदेश के कई लोकसभा, विधानसभा सीट ऐसे हैं जहां बड़े-बड़े मंत्री नेता चुनाव लड़ते हैं और जीतते हैं। तो क्या उन्हें वहां से नहीं लडऩा चाहिए। दावेदारी पेश करने को लेकर भगत ने कहा कि मेरे शुभचिंतक मेरे क्षमता को बढ़ाते हैं, मेरे सूझबूझ की परीक्षा लेते रहते हैं। छतीसगढ में कई ऐसे सीट हैं जो सामान्य है और वहां से आदिवासी प्रत्याशी चुनाव लड़ कर जीतते आए हैं।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़/रायपुर@ भाजपा के ‘ऑडियो वॉर’ में कांग्रेस की एंट्री

Share चरणदास महंत का तंज…रेणुका सिंह को कम से कम डिप्टी सीएम तो बनाइए…मनेंद्रगढ़/रायपुर,26 मई …

Leave a Reply