Breaking News

अंबिकापुर,@शासकीय राशन दुकान संचालक पर राशन नहीं वितरण करने का आरोप

Share


अंबिकापुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) ग्राम शिवपुर में शासकीय राशन दुकान संचालक द्वारा राशिन नहीं वितरण करने का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मंगलवार को आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में पहुंचकर ग्रामीणों ने सोसायटी संचालक के खिलाफ आरोप लगाया है। जनदर्शन में दिए गए आवेदन में ग्रामीणों ने उल्लेख किया है कि राशन दुकान संचालक मुनेश एक्का द्वारा निगरानी लक्ष्मी मर्यादित सहकारी समिति के नाम से सोसायटी चलाता है। शसन द्वारा दी जाने वाली राशि हमलोगों को राशन दुकान संचालक द्वारा नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों को राशन नहीं मिलने से काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं राशन दुकान संचालक मुनेश द्वारा ग्रामीणों को अंगूठा लगवाने के बाद भी चावल, चीनी व चना नहीं दिया जा रहा है। ग्रामीणों ने जनदर्शन में कलेक्टर के नाम आवेदन देकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान ओम प्रकाश, अरूण कुमार, इन्दरास, चिन्ता, सन दास, बालेश्वर, अकिल प्रसाद, ओमप्रकाश कुशवाहा, केवला प्रसाद, सावित्री देवी, प्रमिला कुशवाहा, प्रिया देवी सहित अन्य लोग शामिल रहे।


Share

Check Also

मनेंद्रगढ़/रायपुर@ भाजपा के ‘ऑडियो वॉर’ में कांग्रेस की एंट्री

Share चरणदास महंत का तंज…रेणुका सिंह को कम से कम डिप्टी सीएम तो बनाइए…मनेंद्रगढ़/रायपुर,26 मई …

Leave a Reply