Breaking News

अंबिकापुर@सडक¸ दुर्घटना में घायल एक युवक की मौत

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) बतौली पेट्रोल पंप पुलिया के पास बाइक सवार दो युवक सडक¸ दुर्घटना में घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार सचिन तिग्गा पिता दिगम्बर तिग्गा उम्र 22 वर्ष बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी का रहने वाला था। वह 7 अगस्त को अपने साथी निलेश तिर्की के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। बतौली पेट्रोल पंप पुलिया के पास दुर्घटना को गई। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए बतौली अस्पताल ले गए। यहां दोनों की स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply