Breaking News

अंबिकापुर@मोबाइल पर लिंक भेजकर 8 हजार की ऑनलाइन ठगी

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) मातृत्व बंदना योजना के तहत दी जाने वाली राशि के भुगान के नाम पर एक अज्ञात व्यक्ति एक हितग्राही के पति के मोबाइल पर फोन कर जानकारी मांगा फिर एक लिंक भेजकर उसे भरने को बोला गया। हितग्राही के पति द्वारा लिंक खोलते ही उसके खाते से दो बार में 7 हजार 7 सौ रुपए कट गए। वह मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार राधा पति आशिश कुमार कुंडाला सिटी अंबिकापुर की रहने वाली है। चार-पांच माह पूर्व राधा का डिलिवरी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ था। बच्चे के जन्म के बाद शासन द्वारा मिलने वाली राशि मातृत्व बंदना योजना के तहत आवेदन किया था। मंगलवार को अज्ञात व्यक्ति मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर का कर्मचारी बताकर राध के पति आशिश के मोबाइल पर फोन किया और कहा कि आपके खाते में राशि डालना है इसके लिए एक लिंक भेज रहा हूं। लिंक को खोलते ही आशिश के खाते से दो बार में 7 हजार 7 सौ रुपए ऑनलाइन कट गए। पीडि़त युवक ने मामले की शिकायत कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


Share

Check Also

विश्रामपुर@विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Share कार्रवाई नहीं हुई तो टीएस सिंह देव करेंगे आमरण अनशन,दीपक बैज बैठेंगे क्रमिक भूख …

Leave a Reply