Breaking News

अंबिकापुर,@अचानक सडक¸ पर गिरे हाइटेंशन तार से अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हुए बाइक सवार युवक की मौत2 वर्षीय मासूम बच्ची की स्थिति गंभीर,5 वर्षीय बच्ची को आई मामूली चोट

Share

अंबिकापुर,08 अगस्त 2023 (घटती घटना) गांधीनगर थाना क्षेत्र के डिगमा क्षेत्र निवासी आनंद चेरवा पिता सुखदेव चेरवा उम्र 35 वर्ष मंगलवार की सुबह अपने दो मासूम बच्चियों को लेकर बनारस रोड की ओर आया था। वहां से वापस जाने के दौरान कमोदा विहार वाले मार्ग पर प्रिंसेस कॉटेज से 100 मीटर दूरी पर अचानक बिजली का हाईटेंशन तार टूट कर गिर पड़ा। हड़बड़ाए युवक ने बाइक से नियंत्रण खो दिया और तेज रफ्तार बाइक सडक¸ किनारे दीवार से टकराकर नाली में जा गिरी। स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटना के बाद काफी देर तक टूटे विद्युत तार से चिंगारी निकलती रही। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल चला रहे आनंद सहित की दोनों मासूम बच्चियां गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर तत्काल मौके पर 112 वाहन पहुंची और तीनों घायलों को मेडिकल कॉलेज अस्पताल लाया गया। यहां इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। वहीं उसकी 2 वर्ष की छोटी की स्थिति गंभीर है। इलाज चल रहा है। वहीं दूसरी बच्ची उम्र लगभग 5 वर्ष को मामूली चोट आई है। घटना के बाद अचेत पड़े व्यक्ति और दो मासूम की हालत को देखते हुए भी कई लोग वहां सिर्फ मूक दर्शक बने खड़े हुए थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे स्थानीय निवासी अमित गुप्ता एवं प्रवीण ठाकुर ने तत्काल घायलों को उठाया और उन्हें 112 वाहन में लेकर खुद भी अस्पताल पहुंचे। वहीं घटना से 5 वर्षीय बच्ची सदमे में आ गई। वह काफी देर तक कुछ बोल नहीं पा रही थी।
करंट से नहीं दुर्घटना में हुए हैं घायल
वहीं इस मामले में विद्युत विभाग के ईई एसपी कुमार का कहना है कि तीनों युवक हाईटेंशन तार की चपेट में आने से घायल नहीं हुए हैं। बाइक की गति तेज थी और युवक की बाइक अनियंत्रित होकर विद्युत खंभा में लगाए गए स्पोटिंग तार से जाकर टकरा गया। इससे स्पोटिंग तार टूट गया और शॉट सर्किट होकर हाइटेंशन तार टूट कर गिर गया। इधर युवक हड़बड़ाकर सडक¸ कीनारे दीवार से जाकर टकरा नाली में गिर गए।
मणिपुर थाना क्षेत्र में भी टूटा तार
मणिपुर थाना क्षेत्र में भी विद्युत तार टूटने से अपरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची मणिपुर पुलिस ने दोनों दोनों तरफ बैरिकेट लगाकर आवागमन को रोकना पड़ा। आवगमन रोकने से वाहनों की लंबी लाइन लग गई। वहीं सूचना मिलने के एक घंटे बाद पहुंची बिजली विभाग के कर्मचारियों ने कनेक्शन को कटकर अलग किया। इसके बाद आवागमन बहाल कराया गया।


Share

Check Also

विश्रामपुर@विश्रामपुर थाना के सामने कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Share कार्रवाई नहीं हुई तो टीएस सिंह देव करेंगे आमरण अनशन,दीपक बैज बैठेंगे क्रमिक भूख …

Leave a Reply