Breaking News

अंबिकापुर,@बेटे की बेदम पिटाई से घायल पिता की मौत

Share

अंबिकापुर,05 अगस्त 2023 (घटती घटना) शराबी कलयुगी बेटे ने पिता को ही लाठी डंडे से पीट-पीटकर अधमरा कर दिया। उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर में भर्ती कराया गया था। यहां उसकी मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शिवकुमार उम्र 62 वर्ष कोरबा जिले के ग्राम कोरबी का रहने वाला था। 1 अगस्त को इसका बेटा रामगरीब शराब के नशे में घर आया और किसी बात को लेकर वृद्ध पिता से विवाद करने लगा। गुस्से में आकर बेटे ने लाठी डंडे से पिता की बेदम पिटाई कर दी। परिजन द्वारा बीच बचाव किया गया। इस दौरान पिता गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए बैकुंठपुर अस्पताल ले गए। यहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी स्थिति गंभीर देखते हुए उसे अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply