Breaking News

अंबिकापुर,@लाठी डंडे से पीटकर युवक की हत्या,जांच में जुटी पुलिस

Share

अंबिकापुर, 01 अगस्त 2023 (घटती घटना) मणिपुर थाना क्षेत्र के दर्रीपारा स्थित अग्रसेन सेवा सदन के सामने निर्माणधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रह रहे युवक की हत्या सोमवार की रात एक युवक ने लाठी डंडे से पीटकर कर दी। मृतक कबाड़ चुनकर व मजदूरी कर जीवन यापन करता था और एक महिला को पत्नी बनाकर रखा था। घटना की जानकारी पुलिस को मंगलवार की सुबह मिलने पर मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की।
जानकारी के अनुसार सुखलाल पिता सहपाल उम्र 43 वर्ष जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र के ग्राम टांगर का रहने वाला था। वह अंबिकापुर स्थित दर्रीपारा में एक निर्माणधीन मकान में झोपड़ी बनाकर रहता था और मजदूरी व कबाड़ चुनकर जीवन यापन करता था। वह एक महिला पनिता को पत्नी बनाकर रखा था। सोमवार की रात को दोनों खाना खाने के बाद झोपड़ी में सो रहे थे। रात करीब 12.30 बजे कार्तिक नामाक व्यक्ति इसके झोपड़ी में आया और लाठी डंडे से पीट कर सुखलाल की हत्या कर दी। कार्तिक भी साथ में मजदूरी व कबाड़ चुनने का काम करता था। घटना की जानकारी मृतक के पत्नी ने मणिपुर पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की। पुलिस ने बताया कि मृतक के पैर व हाथ में केवल चोट के निशान पाए गए हैं।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply