अंबिकापुर,@भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन,लाठी डंडे व टॉर्च लेकर की कांग्रेस कार्यालय की पहरेदारी

Share


अंबिकापुर, 29 जुलाई 2023 (घटती घटना) भारतीय जनता युवा मोर्चा सरगुजा द्वारा जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर के नेतृत्व में एक अनोखा प्रदर्शन किया गया। जिसमें युवा मोर्चा के कार्यकर्ता लाठी डंडा, व्हिसिल एवं टॉर्च लेकर राजीव भवन कांग्रेस कार्यालय की पहरेदारी करने निकले। अम्बिकापुर में बढ़ रही चोरी की घटनाएं, सरगुजा में बढ़ते अपराध के ग्राफ एवं लचर कानून व्यवस्था को लेकर भाजयुमो सरगुजा ने अनोखा प्रदर्शन किया। जिसमें कार्यकर्ता लाठी, सिटी, टॉर्च एवं जागते रहो, चोरों से सावधान के नारों के साथ कांग्रेस कार्यालय का पहरेदारी करते नजर आए।
जिला अध्यक्ष विश्व विजय सिंह तोमर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में अपराध का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। हद तो तब हो गई जब प्रदेश की सााधारी कांग्रेस कार्यालय ही चोरों से सुरक्षित नहीं रहा तो आम जनमानस के घर कैसे सुरक्षित होंगे। कुछ दिन पूर्व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के दामाद के यहां अंबिकापुर में चोरी हुई और आज तक चोरों का पता नहीं चल पाया। शहर में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चरमराई हुई है। कांग्रेस सरकार सिर्फ और सिर्फ भ्रष्टाचार में व्यस्त है। इसलिए आज भाजयुमो द्वारा शासन को कुंभकर्णी नींद से जगाने के लिए लाठी, सिटी और टॉर्च के साथ कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन की पहरेदारी की गई। इस दौरान जिलाअध्यक्ष नकुल सोनकर, जिला महामंत्री युवा मोर्चा अंशुल श्रीवास्तव,संजीव वर्मा ,अजय सिंह, सुनील बघेल, शरद सिन्हा, अमोघ कश्यप, अनिरुद्ध मिश्रा, मनीष दुबे, दीपक गर्ग, सुरजीत सिंह भामरा, विकाश शुक्ला, शानू कश्यप, सोलू सिंह, वीर सोनी, हर्ष जयसवाल, नितिन गुप्ता, धीरज सिंह, विवेक सिंह, अनुराग शुक्ला, श्रीधर केशरी, गोल्डी सिंह, अभिनंदन सिंह, रोहित कुशवाहा, दीपक यादव, सौरभ मिश्रा, मोंटी यादव, विकाश गुप्ता, अतीश पांडे, भोलू सिंह सेंगर, प्रिंस चौबे, रजनीश सिंह, लव दुबे, सूरज नामदेव आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Share

Check Also

अंबिकापुर@युवाओं और किसानों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में होगी नई पहल

Share तेलघानी उद्योग युवाओं और किसानों के लिए आत्मनिर्भरता का माध्यम बनेगाःजितेन्द्र साहू अंबिकापुर,19 मई …

Leave a Reply