Breaking News

प्रतापपुर,@जिशान खान बने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश सचिव

Share

प्रतापपुर,28 जुलाई 2023 (घटती घटना) प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के द्वारा पूरे प्रदेश में प्रदेश कार्यकारिणी की नियुक्ति की गई, वही सूरजपुर जिला के युवा नेतृत्व युवा तुर्क जीशान खान को अल्पसंख्यक कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव के पद पर प्रदेश प्रभारी निजामुद्दीन राईन ने प्रदेश अध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ आमीन मेमन की अनुशंसा पर नियुक्त किया गया, जीशान खान जो कि एक सामाजिक कार्यकर्ता सरगुजा संभाग में अल्पसंख्यक समुदाय में एक अच्छी पकड़ रखते हैं जिनके नियुक्ति से अल्पसंख्यकों में काफी हर्ष है, निश्चित ही इनकी नियुक्ति से कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ सरगुजा संभाग में मजबूती मिलेगी.. नियुक्ति के बाद जीशान खान ने कहा कि आने वाले 2023 के विधानसभा चुनाव में भूपेश बघेल मुख्यमंत्री छाीसगढ़ शासन के नेतृत्व में एक बार पुनः कांग्रेश परचम लहराए गी और छाीसगढ़ में किसानों मजदूरों युवाओं की सरकार आएगी कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए हम निरंतर प्रयासरत रहेंगे अल्पसंख्यक समुदाय के साथ-साथ हर वर्ग के लोगों तक भूपेश बघेल की जनहित जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार करेंगे


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply