अंबिकापुर, 28 जुलाई 2023 (घटती घटना) शादी कर पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाने का आश्वासन देकर युवक ने एक किशोरी से कई बार बलात्कार की घटना को अंजाम दिया है। मन भर जाने के बाद युवक किशोरी से शादी करने से इंकार कर दिया। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व उसका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376, (2) (एन) व 34 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी 11 वीं की छात्रा है। इसके पिता नहीं है। वह अपनी मां के साथ रहती है। इसके मोहल्ले का ही एक युवक ने किशोरी से शादी करने की बात कही। किशोरी द्वारा मना करने पर युवक किशोरी को शादी के बाद पढ़ा लिखाकर डॉक्टर बनाने का आश्वासन दिया। इसके बाद युवक किशोरी को कई बार घुमाने के बाहन मैनपाट रिसॉर्ट व शहर के एक होटल में लेजाकर बलात्कार किया। इस दौरान किशोरी को गाड़ी से लाने व पहुंचाने में युवक का दोस्त भी शामिल था। किशोरी से मन भर जाने के बाद युवक शादी करने से इंकार कर दिया। सदमे में आकर किशोरी ने आत्महत्या करने की कोशिया की पर परिजन ने उसे बचा लिया और आत्महत्या का कारण पूछने पर किशोरी ने सारी बात बताई। इसके बाद किशोरी के परिजन ने युवक के परिजन से बात की तो युवक के पिता ने शादी कराने के बजाए पीडि़ता की मां को दस लाख रुपए देने और बिहार लेजाकर दूसरे युवक से शादी करा देने की बात कही। पीडि़ता ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पीडि़ता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी व उसका को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 363, 366, 376, (2) (एन) व 34 के तहत कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur