Breaking News

अंबिकापुर,@श्याम घुनघुट्टा परियोजना नहर से पानी उपलब्ध कराए जाने को लेकर कलेक्टर के नाम तहसीलदार को किसानों ने सौंपा ज्ञापन

Share


अंबिकापुर,26 जुलाई 2023 (घटती घटना) श्याम घुनघुटटा परियोजना नहर से लखनपुर विकासखंड के ग्राम सिरकोतगा रजपुरी पूहपुटरा परसोडी कला के सैकड़ो किसानों को कृषि कार्य हेतु पानी उपलध नहीं आज प्रेम तक नहीं हो सका। वर्षा नहीं होने तथा नहर से पानी उपलध नहीं होने की स्थिति में कृषि कार्य पूरी तरीके से प्रभावित हो चुका है। जिन खेतों में धान की खेती की गई है पानी के अभाव में खेत में दरारें पड़ चुकी है।जिसे लेकर दर्जनों किसान कृषि कार्य हेतु नहर से पानी उपलध कराए जाने को लेकर 26 जुलाई दिन बुधवार को सरगुजा कलेक्टर कुंदन कुमार के नाम तहसीलदार श्रीमती गरिमा ठाकुर को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में उल्लेखनीय है कि शासन के द्वारा श्याम परियोजना घुंघटा जलाशय कृषि सिंचाई हेतु नहर का निर्माण कार्य किया गया था। परंतु लखनपुर विकासखंड के रजपुरी कला सिरकोतगा पुहपुटरा परसोडी कला तक कृषि कार्य हेतु नहर से पानी सैकड़ों किसानो को उपलध नहीं हो पा रहा है।साथ ही वर्षा नहीं होने से कृषि कार्य पूरे तरीके से प्रभावित हो चुका है। खेतों में बड़ी-बड़ी दरारें आ चुकी है। क्षेत्र के किसान कृषि कार्य पर ही आश्रित हैं नहर से सही समय पर कृषि कार्य हेतु पानी उपलध नहीं होता है। तो खेती नहीं कर पाएंगे और किसानों के सामने भूखे मरने की स्थिति निर्मित हो जाएगी। सरगुजा कलेक्टर से 7 दिवस के अंदर नहर से पानी उपलध कराए जाने की मांग की गई है। नहर से पानी उपलध नहीं होता है तो उग्र आंदोलन की बात किसानों द्वारा कही गई है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply