Breaking News

कोरबा,@श्रीहित सहचरी समिति द्वारा राम दरबार में सुंदर कांड व पाठ का किया गया आयोजन

Share


कोरबा,25 जुलाई 2023 (घटती घटना) कोरबा श्रावण मास के पावन अवसर पर, श्री हित सहचरी समीति द्वारा डीडीएम रोड स्थित राम दरबार में सुंदर कांड व पाठ का आयोजन किया गया। राम लला के नव निर्मित भव्य मंदिर में समिती की महिलाओं ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ भजनों की भी प्रस्तुती दी गई ढ्ढ इस मौके पर उपस्थित सभी लोग श्री राम भजन में गाने और नाचने लगे। इसके पश्चात भोग प्रसाद का वितरण किया गया। कार्यक्रम मे भूतपूर्व महापौर श्रीमती रेणु अग्रवाल मौजूद रहीं। कार्यक्रम में श्री हित सहचरी समिति की संरक्षिका नीरू राय( अध्यक्ष) मंजूलता गुप्ता( उपाध्यक्ष) ,श्रीमती आशा पाण्डे श्रीमती मीना ठाकुर, सचिव श्रीमती अंजना सिंह, सह-सचिव निव्या विनायक, श्वेता दुबे, मीनू शर्मा, प्रमा नायक, शशिकला बघेल, मीरा बनाफर, कविता शाह, भावना स्वर्णकार, नेहा सिन्हा, शोभा, पदमा, मेघा उपाध्याय, रूपा, किरण सिंह, मीरा पांडे सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply