Breaking News

अम्बिकापुर,@सफाई करने के नाम पर सोने का चेन व अंगूठी लेकर फरार हो गए दो युवक

Share

अम्बिकापुर, 25 जुलाई 2023 (घटती घटना)। सफाई करने के नाम पर महिला से सोने का चेन व अंगूठी ठगने का मामला सामने आया है। पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस ने अज्ञात दो युवकों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार प्रतिभा गोयल शहर के खरसिया चौक के पास की रहने वाली है। सोमवार की सुबह बाइक से दो युवक प्रतिभा गोयल के घर के पास पहुंचे और कहा कि हमलोग पीतल का बर्तन सफाई करते हैं। इनके झांसे में महिला आ गई और पहले पीतल का पूजा का बर्जन सफाई करने के लिए दी। दोनों युवकों ने केमिकल लगाकर पीलत का बर्तन सफाई कर वापस दे दिया। इस दौरान दोनों युवकों ने कहा कि चांदी का सामान भी साफ करते हैं। महिला दोनों युवकों पर विश्वास करती गई और वह चांदी का कुछ जेवर भी साफ करने के लिए दी। दोनों युवकों ने चांदी का सामान को भी सफाई कर वापस दे दिया। इस दौरान महिला विश्वास में आकर दोनों युवकों को गले से चेन व अंगूठी निकाल कर सफाई करने के लिए दे दी। सफाई का सिलसिला चल ही रहा था कि अचानक दोनों युवक फरार हो गए। इस दौरान महिला देखती रह गई और उसे कुछ समझ में भी नहीं आया। पीडि़त महिला ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराई है। पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ धारा 420 व 34 के तहत अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@ अंबिकापुर में निजी स्कूल के खिलाफ शिकायत

Share युवा कांग्रेस नेता ने एफआईआर की मांग कीअम्बिकापुर ,21 अप्रैल 2026 (घटती-घटना)। प्रदेश युवा …

Leave a Reply