Breaking News

अंबिकापुर@विधानसभा चुनाव से पहले थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

Share


अंबिकापुर,19 जुलाई 2023(घटती-घटना)। पुलिस अधीक्षक सरगुजा सुनील कुमार शर्मा द्वारा विधानसभा चुनाव के पूर्व पुलिसिंग में कसावट लाने के लिए रक्षित केंद्र में बैठे पांच निरीक्षकों को विभिन्न थाने की कमान सौंपी गई है। वहीं दरिमा और धौरपुर थाना में पदस्थ दो अन्य निरीक्षकों का भी तबादला किया गया है। एसपी द्वारा लंबे समय से कोतवाली में पदस्थ उपनिरीक्षक रूपेश नारंग का तबादला करते हुए उन्हें बतौली थाना प्रभारी बनाया गया है। जबकि कोतवाली में निरीक्षक राजेश कुमार सिंह को पदस्थ किया गया है। इसी प्रकार गांधीनगर, मणिपुर थाना के भी प्रभारी बदले गए हैं। जारी आदेश के तहत निरीक्षक जॉन प्रदीप लकड़ा दरिमा से थाना प्रभारी गांधीनगर, प्रदीप कुमार जायसवाल रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी गांधीनगर, कैलाश मिर्रे धौरपुर से थाना प्रभारी मणिपुर, अश्विनी सिंह रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी सीतापुर, कुमारी चंद्राकर रक्षित केंद्र से थाना प्रभारी उदयपुर, रजनीश सिंह रक्षित केंद्र से प्रभारी सायबर सेल एवं चिट फंड, उप निरीक्षक शिशिर कांत सिंह सीतापुर से थाना प्रभारी धौरपुर, रविंद्र प्रताप सिंह बतौली से थाना प्रभारी कमलेश्वरपुर, राम नरेश गुप्ता कमलेश्वरपुर से मणिपुर थाना, प्रमोद पाण्डेय थाना प्रभारी मणिपुर से लखनपुर और उप निरीक्षक ओम प्रकाश यादव का तबादला थाना प्रभारी उदयपुर से यातायात शाखा में किया गया है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply