Breaking News

अंबिकापुर@सिंचाई करने के दौरान किसान आया करंट की चपेट में,मौत

Share


अंबिकापुर,19 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। . लखनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जजगा में बुधवार की शाम करेंट की चपेट में आने से 38 वर्षीय युवक की मौत हो गई। वह सिंचाई करने के लिए कुंआ में पंप लगाकर विद्युत कनेक्शन कर रहा था। इस दौरान बिजली नहीं थी। कनेक्शन के दौरान अचानक बिजली आ गई और वह करेंट की चपेट में आ गया था।
जानकारी के मुताबिक सम्बर दास पिता स्व. प्रकाश दास उम्र 38 वर्ष ग्राम जजगा थाना लखनपुर का रहने वाला था। वह बुधवार की शाम को घर के पास बाड़ी में स्थित कुएं में मोटर लगाकर सिंचाई कर रहा था। बिजली गुल होने पर वह तार को निकाल रहा था। तभी अचानक बिजली आ गई और वह करंट की चपेट में आ जाने से झुलस गया। लगभग आधे घंटे तक घायल अवस्था में अचेत कुआं के पास पड़ा रहा। परिवार वालों को जानकारी होने पर तत्काल उसे उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply