Breaking News

अंबिकापुर@विभिन्न भर्ती परीक्षाओं का आरोप लगाकर अभाविप ने कलेक्टोरेट का किया घेराव

Share


अंबिकापुर,19 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ के विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में कई तरह की अनियमितताओं को लेकर अभाविप ने बुधवार को कलेक्टोरेट का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया। अभाविप ने आरोप लगाया है कि प्रदेश के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करते हुए कुछ व्यक्तियों द्वारा फर्जी जाती प्रमाण पत्र बनवाकर भर्ती परीक्षाओं के माध्यम से चयनित हो रहे हैं। मंगलवार को फर्जी प्रमाण पत्रों के विषय कोलेकर रायपुर में युवाओं ने नग्न प्रदर्शन किया जो प्रदेश को शर्मसार करने वाला है। यह प्रदर्शन वर्तमान सरकार की भ्रष्ट व्यवस्थाओं का चरित्र को उजागर करती है। उक्त घटना कोलेकर बुधवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अंबिकापुर नगर द्वारा आंदोलन कर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। इस दौरान नगर मंत्री यशराज सिंह ने कहा कि फर्जी प्रमाणपत्र धारकों एवं जिम्मेदार के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाए तथा प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तार किए गए युवाओं को रिहा करने की मांग की है। इस दौरान सरगुजा विभाग संगठन मंत्री एव राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य दीपक गुप्ता, कोरिया विभाग संयोजक निलेश नाविक, जिला संयोजक उज्जवल तिवारी, अविनाश मंडल, रॉनी मिश्रा, गोपाल सिंह, सिद्धार्थ शर्मा, कैप खान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply