Breaking News

अम्बिकापुर@कुएं में गिरने से महिला की मौत

Share


अम्बिकापुर,18 जुलाई 2023(घटती-घटना)।. शराब के नशे में एक महिला कुएं में गिर गई। परिजन उसकी तलाश पूरी रात करते रहे। सोमवार की सुबह घर के पास ही कुएं में उसका शव मिला। कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। जानकारी के अनुसार फूल कुंवर पति सैनाथ पैकरा उम्र 55 वर्ष कोतवाली थाना क्षेत्र के दवंरपारा की रहने वाली थी। वह शराब पीने की आदी थी। 16 जुलाई को खेत में रोपा लगाकर शाम को घर आई और शराब का सेवन की थी। शराब सेवन करने के बाद वह घर से बाहर निकली थी। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटने पर परिजन पूरी रात उसकी तलाश करते रहे। वहीं सोमवार की सुबह घर के बाहर कुएं में उसकी लाश मिली। परिजन ने मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच की। फिलहाल पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

अम्बिकापुर,@ स्ट्रोक के लक्षण पहचानें,समय पर उपचार लें : फिजियोथेरेपिस्ट

Share विश्व फिजियोथेरेपी दिवस पर सियान गुड़ी सेंटर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम,वरिष्ठजनों ने खेल और …

Leave a Reply