अम्बिकापुर,12 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांवरिया सेवा संघ अंबिकापुर के तत्वावधान में कांवरिया पद यात्रा का आयोजन 13 जुलाई को किया जाना है। यह आयोजन पिछले 38 वर्षों से चला आ रहा है। 13 जुलाई की सुबह 5 बजे स्थानीय शंकरघाट से यात्रा प्रारंभ होकर लुचकी, चेन्द्रा, लमगांव से बतौली पहुंचेगी। यहां समस्त कावंरियां बुन्धुओं का प्रथम दिवस की यात्रा पश्चात रात्रि विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद पुन: 14 जुलाई को कांवरिया की टोली बतौली से यात्रा प्रारंभ कर बिलासपुर, बांसाझाल होते हुए बाबा नगरी कैलाश गुफा पहुंचेगी। रात्रि भोजन पश्चात भजन संध्या एवं विश्राम की व्यवस्था संघ द्वारा किया गया है। संघ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बतायागया है कि इस यात्रा में बतौली, सीतापुर, अंबिकापुर, सूरजपुर, पत्थलगांव, बलरामपुर, रायगढ़, परसा, बरियों, लुण्ड्रा, उदयपुर, लखनपुर सहित आसपास के जिले भर से लगभग 50 से 60 हजार कांवरियों की सम्मिलित होने की संभावना है। कांवरिया पद यात्रा में शामिल होने के लिए सरगुजा सहित आस पास के जिलों व पड़ोसी राज्यों से भी हजारों की तादाद में कांवरियों के पहुंचने का सिलसिला बुधवार की दोपहर से ही शुरू हो गया था। पद यात्रा से पूर्व बुधवार की शाम को कांवरिया सेवा संघ के तत्वावधान में हजारों कांवरियों की मौजूदगी शोभायात्रा निकाली गई। बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा का मार्ग में जगह-जगह समाज के विभिन्न वर्ग के लोगों द्वारा स्वागत किया गया। कांवरिया यात्रा में शामिल होने के लिए काफी संख्या में शिव भक्त बुधवार की दोपहर से ही शहर में पहुंचना शुरू कर दिया हैं। शोभायात्रा में काफी संख्या में शिव भक्त शामिल हुए। जहारों की संख्या में शव भक्तों के पहुंचने से शहर में पूरी रात रौनक बनी रही। देर रात से ही शिव भक्त शंकर घाट से जल उठाकर कैलाश गुफा के लिए रवाना होना शुरू कर दिया था। अलग-अलग टोली बनाकर बोल बम के नारों के साथ जत्थों का रवाना होने का सिलसिला चलता रहा। जगह-जगह कांवरियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। स्वास्थ्य सुविधा का भी इंतजाम किया गया है। सेवाभावी लोगों द्वारा कांवरियों के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं। हजारों कांवरियों की भारी भीड़ को देखते हुए शहर में पुलिस भी अलर्ट हो गई है। जिस मार्ग से कांवरिए गुजरेंगे, उसमें कांवरियों को किसी प्रकार के कोई दिक्कत न हो इसका भी ख्याल रखा जाएगा।
घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur घटती-घटना – Ghatati-Ghatna – Online Hindi News Ambikapur