Breaking News

अम्बिकापुर@पेशी में आए युवक की बाइक पार

Share


अम्बिकापुर,08 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। न्यायालय परिसर से अज्ञात चोरों ने पेशी में आए युवक की बाइक पार कर दी। पीडि़त ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार जीवन एक्का दरिमा थाना क्षेत्र के नानदमाली का रहने वाला है। वह 5 जुलाई को बाइक क्रमांक सीजी 15 डीएम 9223 से अंबिकापुर न्यायालय पेशी में आया था। दोपहर 12 बजे वह अपनी बाइक को कोर्ट परिसर में स्थित पार्किंग में खड़ा किया था। पार्किंग कर्मचारी को 10 रुपए देकर बाइक खड़ा करने के लिए टोकन भी लिया था। इसके बावजूद भी शाम को जब वह घर जाने के लिए निकाला तो उसकी बाइक नहीं थी। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ली गई थी। वह मामले की रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज कराया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply