Breaking News

अम्बिकापुर@बढ़ती महंगाई के विरोध में आम आदमी पार्टी का विरोध प्रदर्शन सरकार के खिलाफ लगाया नारा

Share


अम्बिकापुर,07 जुलाई 2023(घटती-घटना)। बढ़ती महंगाई के विरोध में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया। पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाते हुए बीजेपी और कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला। पार्टी ने देश में सिलेंडर और रोजमर्रा के उपयोग की वस्तुओं के बढ़ते दाम को लेकर नाराजगी जताई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से लोगों का बजट बिगड़ता जा रहा है। आम आदमी पार्टी इस मुद्दे को लेकर सडक़ पर उतरी है।
अंबिकापुर में जिलाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में इकट्ठा हुई महिलाओं ने घड़ी चौक पर बीजेपी सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी के नेता लव कुमार ने कहा कि गैस के सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं तो वहीं सरसों का तेल भी दोगुने रेट पर बिक रहा है। और पेट्रोल पर केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर प्रतिलीटर 45 रुपए से ज्यादा का टैक्स वसूल रही है। जिससे ट्रांसपोर्ट खर्च बढऩे से महंगाई बढ़ गई है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी के बाद कलेक्टर के माध्यम से प्रधान मंत्री को ज्ञापन सौंपकर महंगाई रोकने की मांग की है। कार्यक्रम में आम आदमी पार्टी के अजय सिंह , सूरज सेठी, आप यूथ विंग के जिलाध्यक्ष मेला एक्का, महिला विंग अध्यक्ष की शांति राजवाड़े, एलेग्जेंडर, आरती कुजूर, सुरेश बुनकर, भगवती लकड़ा, रामचंद्र ठाकुर, राम रतन मिंज सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Share

Check Also

अम्बिकापुर@पूर्व सैनिकों का किया गया सम्मान…

Share पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों के कल्याण संबंधी विषयों पर हुई चर्चा अम्बिकापुर,26 मई …

Leave a Reply