Breaking News

अम्बिकापुर@576 नग प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Share


अम्बिकापुर,06 जुलाई 2023(घटती-घटना)।. बतौली पुलिस ने प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है।
जानकारी के अनुसार बतौली थाना क्षेत्र के ग्राम बिरिमेला निवासी रंजीत तिर्की द्वारा प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी करने की सूचना बतौली पुलिस को लगातार मिल रही थी। बुधवार को पुलिस को मुखबीर सुचना प्राप्त हुई कि संदेही रंजीत तिर्की द्वारा पत्थलगांव की ओर से काफी मात्र में प्रतिबंधित नशीला टेबलेट की तस्करी कर अपने घर आस पास बिक्री हेतु ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की और उसके पास रखे झोले की तलाशी ली तो चार डब्बा में 576 नग नशीली टेबलेट पाया गया। जिसे जब्त कर पुलिस ने आरोपी रंजीत तिर्की पिता मुंशी राम तिर्की उम्र 26 वर्ष निवासी मांझापारा बिरिमकेला थाना बतौली को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कर जेल दाखिल कर दिया है। कार्रवाई में थाना प्रभारी बतौली उप निरीक्षक रविन्द्र प्रताप सिंह, महिला आरक्षक मेरी लकड़ा, अशोक भगत, आनंद केरकेट्टा, हरिनंदन, राजेश लकड़ा, पंकज, विजय सोनवानी, भगलू सिंह शामिल रहे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply