Breaking News

अम्बिकापुर,@स्वास्थ्य कर्मचारियों की 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी पूर्ण

Share


अम्बिकापुर,02 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले स्वास्थ कर्मचारी अपनी वेतन विसंगति, पुलिस विभाग के सामान वर्ष में 13 माह का वेतन, अनियमित कर्मचारियों को नियमित करना या समान कार्य समान वेतन जैसे 24 सूत्रीय मांगों को लेकर 4 जुलाई से अनिश्चितकालीन आंदोलन की तैयारी पूर्ण हो चुकी है। संघ पदाधिकारियों द्वारा मेडिकल कॉलेज जिला चिकित्सालय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व वैलनेस सेंटर के जिम्मेदार अधिकारियों को छुट्टी का आवेदन देकर आंदोलन की सूचना दे दिया गया है। जिलाध्यक्ष धनेश प्रताप सिंह ने बताया कि संघ द्वारा पत्राचार व धरना प्रदर्शन के माध्यम से शासन को अपनी मांगों के बारे में अवगत कराया गया किंतु सरकार द्वारा स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों के प्रति सौतेला व्यवहार किया गया। हम स्वास्थ्य कर्मचारियों को बाध्य होकर अनिश्चितकालीन आंदोलन में जाना पड़ रहा है। आंदोलन से प्राथमिक स्तर से लेकर मेडिकल कॉलेज की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमरा जाएगी। इससे जनहानि होने की भी संभावना है। इस आंदोलन से आम नागरिकों को होने वाली असुविधा के लिए हम स्वास्थ्य कर्मचारी क्षमा प्रार्थी हैं।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply