Breaking News

अम्बिकापुर,@धमकी भरे पोस्टर से डरे सहमे हैं मोहल्लेवासी,थाने में शिकायत

Share


अम्बिकापुर,02 जुलाई2023 (घटती-घटना)। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत घुटरापारा में बीते कुछ दिनों से अज्ञात लोगों द्वारा 22 से 23 घरों के लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहीं वार्डवासी रात भर डर के साए में जी रहे हैं। इधर वार्ड वासियों ने बताया कि पिछले एक दिन पूर्व घरों के कुंडी बाहर से लगा दिया गया था। सुबह लोग सो कर उठे तो दरवाजा बाहर से बंद था। किसी तरह कुछ लोग घर से बाहर निकले और सभी के घरों का दरवाजा खोला गया। वही 1 जुलाई की रात को सभी अपने-अपेन घरों में सो रहे थे। गुरुवार की सुबह लोग उठा तो देख कि दो रुपए के सिक्के के साथ धमकी भरा पोस्टर घर के बाहर चस्पा किया गया है। पोस्टर में लिखा हुआ है कि ‘हैलो मैं-जेड-ए-… अब हमसे आप लोगों को कौन बचाएगा’। धमकी भरे पोस्टर चस्पा किए जाने से वार्डवासियों में भय का माहौल है। अज्ञात व्यक्ति द्वारा शहर के घुटरापारा में बाहर से घरों के कुंडी बंद करने व दरवाजे के बाहर धमकी भरा पोस्टर चस्पा किए जाने से दहसत का माहौल है। परेशान वार्डवासियों ने रविवार को कोतवाली पहुचकर मामले की लिखित शिकायत की है। वार्डवासियों ने थाने में शिकायत कर उचित कार्रवाई की मांग की है। शिकायत करने वालों में राजेश प्रसाद गुप्ता, आर्यन वर्मा, पूनम गुप्ता, मो. साहेब अंसारी, समसाद अली, इसलाम, प्रवेश सहित अन्य लोग शामिल थे।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply