Breaking News

अम्बिकापुर@सेवानिवृçा पर प्रधान पाठक को दी गई विदाई

Share

अम्बिकापुर,01 जुलाई 2023 (घटती-घटना)। शासकीय प्राथमिक शाला भफौली में पदस्थ प्रधान पाठक शिवनाथ कुजूर के सेवा निवृçा पर विद्यालय परिवार द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी। शिक्षकों ने साल श्रीफल से सम्मानित कर उनके सेवानिवृा जीवन की बधाई दी। शिक्षकों ने कहा कि श्री कुजूर अपने कर्तव्य के प्रति समर्पित ,पूर्णनिष्ठावान, समय के पाबंद,मिलनसार, सरलता और सादगी की प्रतीक थे। संस्था प्रमुख होने के बाद भी उनके अंदर लेस मात्र भी घमंड नहीं था। सदैव लोगो के सहयोग के लिए आगे रहने वाले कुजूर सर विद्यालय से सेवानिवृत हो कर परिवार एवम समाज के लिए कार्य करेंगे। कुजूर सहायक शिक्षक के रूप में सेवा प्राथमिक शाला कुदर बसवार, उदयपुर से किया था।प्रधान पाठक प्राशा भफौली से सेवा निवृत हुए। इस अवसर पर एन के गुप्ता, विश्वास तिवारी, राजेश रावत, सीमा तिर्की,चंदा गुप्ता, अनिमा तिर्की, रागनी जायसवाल, नीलू मिश्रा सहित शिक्षकगण उपस्थित थे।


Share

Check Also

बलरामपुर@ विश्व पर्यावरण दिवस पर चिल्ड्रन पार्क में पौधरोपण

Share ,कलेक्टर,एसपी और डीएफओ ने दिया हरियाली का संदेश-संवाददाता-बलरामपुर,05 जून 2026 (घटती-घटना)। विश्व पर्यावरण दिवस …

Leave a Reply