Breaking News

अंबिकापुर@डेंटल एसोसिएशन का शपथ ग्रहण 2 जुलाई को

Share


अंबिकापुर,30 जून 2023 (घटती-घटना)। आल इंडिया डेंटल एसोसिएशन सरगुजा संभाग शाखा अम्बिकापुर का वार्षिक स्नेह सम्मेलन 2 जुलाई को सरगवां द पैलेस रिसोर्ट में आयोजित होना है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि टीएस सिंहदेव, कैबिनेट मंत्री स्वास्थ एवं परिवार कल्याण और उपमुख्यमंत्री छाीसगढ़ शासन होंगे। कार्यक्रम के विश्वविख्यात डेंटल इंप्लांट स्पेशलिस्ट डॉ. ध्रुव अरोरा दिल्ली द्वारा इंप्लांट तकनीक की सविस्तार जानकारी देकर रजिस्टर्ड डेंटल सर्जन को विधिवत डेंटल इंप्लांट की प्रैक्टिकल ट्रेनिंग दी जाएगी। वहीं डेंटल एसोसिएशन सरगुजा संभाग अंबिकापुर शाखा का विधिवत शपथ ग्रहण मुख्य अतिथि टीएस सिंहदेव, ध्रुव अरोरा एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. पीएस सिंह सिसोदिया द्वारा टीम के पदाधिकारियों को उनके पद की शपथ दिलाई जाएगी। इस दौरान शाम को विभिन्न प्रकार के बोधिक मनोरंजन खेल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। डेंटल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद कुमार, सचिव डॉ. यशवर्धन सिंह, कोषाध्यक्ष डॉ. ऐश्वर्या त्रिपाठी एवं समस्त टीम ने सभी डेंटल सर्जन साथियों से उपस्थित होने की अपील की है। यह जानकारी सचिव डॉ यशवर्धन सिंह चौहान ने दी।


Share

Check Also

मनेन्द्रगढ़/खड़गवां@ एमबीबीएस प्रवेश परीक्षा में चमके एमसीबी के होनहार,स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने घर पहुंचकर किया सम्मानित

Share 611 अंक लाने वाले आदित्य अग्रवाल, 588 अंक हासिल करने वाले अनुराग नाथ त्रिपाठी …

Leave a Reply